Posts

Showing posts from August, 2019

वो रात...

Image
यूँ तो पहले भी रातें ख़ूबसूरत थी पर वो रात कुछ ज़्यादा ही हसीन थी। समुद्र की लहरें पहले भी देखी थी, पर वो सन्नाटा और लहरों की आवाज़ पहले तो नहीं थी। पहले लहरों को बैठके तांका है पर वो खुद को पा लेने वाली ख़ामोशी पहले तो नहीं थी। चाँद तो हमेशा से ही ख़ूबसूरत रहा है, पर उसकी चाँदनी समुद्र पर यूँ पहले तो ना गिरी थी। यूँ तो चाँद को तांकते हुए घंटो बीत जाते हैं, पर समंदर पर गिरती हुई रोशनी पहले तो नहीं थी। कुछ लोग कहते है, ख़ुश रहने के लिए ये करना चाहिए, पर बिना कुछ करे उस ठहराव में ख़ुशी पहले तो महसूस नहीं थी। मदिरा का नशा क्या है उसके सामने, वो रात का नशा कम ना था। लोग पूछते हैं सबसे ख़ूबसूरत क्या था, मैं बता भी दूँ तो वो नज़रें किसी और के पास ना थी।